फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदनीपुर को टाउन फीडर से न जोड़ने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर तहसील मुख्यालय के समीप गांव सुदनीपुर को नवनिर्मित सबस्टेशन के टाउन फीडर से अब तक न जोड़े जाने से ग्रामीणो में रोष है। विद्युत विभाग के इस रवैये से नाराज लोग बड़े आंदोलन की तैयारी में है। तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की सरकार के दौरान तहसील मुख्यालयो को सीधे 132 केवीए पावर स्टेशन से जोड़ने की योजना बनी थी। योजना के तहत सुदनीपुर गांव के पास शबाना आजमी रोड पर 33/11 पावर सब स्टेशन की स्थापना की गई थी। इससे फूलपुर टाउन, मेजवां गांव और तहसील स्थित कार्यालय और आवासीय एरिया को जोड़ा गया, जो सुदनीपुर गांव के अंन्तगत आता है। पावर स्टेशन से 1200 से अधिक आबादी वाले सटे गांव सुदनीपुर को आंशिक रूप से नहीं जोड़ा गया। इससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि सुदनीपुर गांव को मानक के अनुसार बिजली नहीं मिलती रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें