फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से फैसला है ज्यादा संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हैंडवॉश दिवस पर रविवार को सगड़ी तहसील के छपरा सुल्तानपुर गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीडी सिंह ने उपस्थित मरीजों और अभिभावकों से कहा कि रोगाणु कई माध्यमों के जरिये फैल सकते हैं। उनमें से एक आपके हाथ भी हो सकते हैं। भोजन के पहले और भोजन के बाद हाथों को धोना है। डॉ. डीडी सिंह ने सफाई पर जोर दिया। इस मौके पर धर्मदेव सिंह, जय बहादुर सिंह, राजन सिंह, कुसुम सिंह, अमृता सिंह, रिद्धि, आर्यन, राज, गोलू, सत्य नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें