फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

789 किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के अजमतगढ़, हरैया, महाराजगंज, बिलरियागंज ब्लॉकों के कुल 789 किसानों को कर्जमाफी प्रमाण पत्र शनिवार को दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्रीकृष्णपाल ने कहा कि योगी सरकार ने चुनाव के पूर्व जो वादे किए थे उसे पूरा कर रही है। अरविंद जायसवाल ने कहा कि सरकार गुंडाराज, भ्रष्टाचार का सफाया करते हुए पूरे प्रदेश में विकास करा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता और जिला कृषि रक्षा अधिकारी संगम सिंह ने किसानों के लिए सरकारों की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। किसानों को कीटनाशकों सहित बीज शोधन, बखारी, पंपसेट आदि पर अनुदान लेने के लिए आधारकार्ड, बैंक अकाउंट, और रजिस्ट्रेशन कराना अत्यंत आवश्यक बताया कहा कि कर्जमाफी का पहला चरण पूरा हो गया है। एक सप्ताह में किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। दूसरे चरण की फीडिंग चल रही है। जल्द ही उसे भी पूरा कर किया जाएगा। संचालन रामपाल सिंह ने किया। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, अरविंद जायसवाल, घनश्याम सिंह पटेल, श्रीकृष्ण पाल, बीके वर्मा, ज्ञानेंद्र यादव, कमलेश यादव, जयप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, बृजेश सिंह, सन्तोष जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, ,रामलखन गोंड़, ओमप्रकाश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें