फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह स्थल से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां / अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के डीह कैथौली गांव में मंगलवार को डीह स्थल की भूमि पर वर्षो से अवैध कब्जे को एंटी भू-माफिया टीम ने हटवाया।
विज्ञापन

एंटी भू-माफिया टीम के मुखिया नायब तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त गांव में आराजी नंबर 34 रकबा 0,607 हेक्टेएअर जो सरकारी कागजात में डीह स्थल दर्ज है। जिस पर अवैध रूप से सीताराम, साहब लाल, रमाशंकर ने कब्जा कर रखा था। लेखपाल द्वारा पैमाइश कराने के बाद उपजिलाधिकारी मिश्री लाल गुप्ता की मौजूदगी में उक्त आराजी से बेदखल किया गया। वहीं अंबारी के फूलपूर तहसील के पट्टी रूपधर गांव में कई वर्षों का सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को बुधवार को तहसीलकर्मियों और पुलिस ने हटवाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल शैलेश यादव सहित पुलिस मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें