फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान को गोली मारने वालों के गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। विकास खंड पल्हनी के सभागार में शनिवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधानों के समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानों ने अपनी सुरक्षा के प्रति चिंता जताई। जिसका ताजा उदाहरण शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी के पास चार दिन पूर्व जीयनपुर कोठरा के प्रधान धर्मेंद्र यादव के ऊपर हुए जानलेवा हमला है। ग्राम प्रधानों ने धर्मेंद्र के हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। इस अवसर पर गुलाब यादव, लिल्ली मौर्या, बृजभान यादव, रामानंद यादव, राधे मौर्या, नीलू पाठक, जिलाजीत निषाद, रामचंद्र, सूर्यप्रकाश यादव, हरिश्चंद यादव, शिवानंद यादव, बालेदीन यादव, राजकरन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें