फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 79 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी लोकसभा उप चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्ति पीठासीन पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारी को मुख्यालय स्थित ज्योति निकेत स्कूल के प्रांगण में शनिवार को ईवीएम व वीवीपट के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कुल 79 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि छह जून को आयोजित प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो संबंधित के विरूद्घ एफआईआर होगी। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। चुनाव की घोषणा जारी होते ही जिला प्रशासन के साथ ही राजनैतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। वहीं अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। शनिवार को दो पालियों में प्रशिक्षण हुआ। पहली पाली में 41 पीठासीन अधिकारी तो दूसरी पाली में 38 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि वह प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे तो विभागीय कार्रवाई व लोक प्रतिनिधित्व कानून में एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें