फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर होगा 764 स्कूलों का लेखा-जोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड से जुड़े जिले के 764 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमे राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल है। इन स्कूलों का लेखा-जोखा अब यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि जिले में माध्यमिक से संचालित कुल 764 विद्यालय हैं। जिसमें 97 वित्त पोषित, 23 राजकीय व 644 वित्त विहीन विद्यालय शामिल है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कितने शिक्षक, कितने कर्मचारी, कितनी कक्षाएं व कितने बच्चे पढ़ाई कर रहे आदि की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूचनाओं से संबंधित वेबपेज बोर्ड की वेबसाइट www. upmsp. edu. in पर तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए सचिव दिब्यकांत शुक्ल का भी आदेश जारी हो गया है। बताया कि स्कूल की फोटो, महत्वपूर्ण उपलब्धियां बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल के पोर्टल पर 25 मई तक अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें