आजमगढ़। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के तैयारियों की प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। एडीएम ने प्रारूप दो पर कर्मचारियों का डेटाबेस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्मिक एवं प्रशिक्षण, आदर्श आचार संहिता, चुनाव शिकायतें एवं विधि प्रकोष्ठ, काल सेंटर, निर्वाचन संचालन, कानून एवं शांति व्यवस्था, सुरक्षा योजना, सुरक्षा बलों की तैनाती, निर्वाचक नामावली, प्रेक्षक व्यवस्था, मत पत्र,डाक मत पत्र आदि बिंदुओं पर चर्चा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि प्रारूप दो पर कार्मिकों का डेटाबेस जल्द से जल्द तैयार करा लें। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों को समय से पहले ही पूर्ण कर लें। इस मौके पर सीटीओ विजय शंकर, डीसी मनरेगा वीवी सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, डीप्टी आरएमओ आरपी पटेल आदि उपस्थित थे।