फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में जाएंगे 50 हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। जयनाथ सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को गोरखपुर में किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। 24 फरवरी को किसानों की रैली प्रस्तावित है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। रैली में जनपद से 50 हजार किसानों के शामिल होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पदाधिकारियों ने समर्पण कार्यक्रम भी किया। मदन राजभर ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रामाधीन सिंह, सांसद नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, सहजानंद राय, विनोद राय, डा.श्याम नारायण सिंह, देवेन्द्र सिंह, विनोद राजभर, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, कन्हैया निषाद, लक्ष्मण मौर्या, श्रीकृष्ण पाल, दुर्ग विजय यादव, माला द्विवेदी, प्रेम प्रकाश राय, रामपाल सिंह, ध्रुव सिंह, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, जगत नारायण गौड़, पंकज सिंह कौशिक, हनुमंत सिंह, विनोद उपाध्याय, मीना सरोज आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें