फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। भारतीय सवर्ण सेना की ओर से देउरपुर बाजार में विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र नेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय सवर्ण सेना के राष्ट्रीय संयोजक ओम महाराज ने सभी छात्र-नेताओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में जीएसएसपीजी कालेज कोयलसा के अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि शिवम उपाध्याय, विपुल यादव, अवनीष सिंह, गांधी शताब्दी स्मारक महाविद्यालय मालटारी के अध्यक्ष सत्यम चौबे, शिब्ली नेशनल कालेज के छात्र नेता समर प्रताप सिंह, शिवाजी पीजी कालेज तेरही के उपाध्यक्ष मक्खन गौड़ को सम्मानित किया। कहा कि छात्र नेता आने वाले समय में भारत का नेतृत्व करेंगे। उनके हौसले को बढ़ाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीति के गिरते स्तर को सभी लोग जान चुके हैं। जरूरत है कि युवा वर्ग आगे आकर राजनीति की छवि को साफ-सुथरी करें। आयोजक एवं प्रवक्ता निर्भय सिंह ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें