फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्टीनगंज में सरकारी विभाग उड़ा रहे स्वच्छता का मखौल 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करने केलिए सरकार ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। जिसके तहत सरकार की ओर से धन बहाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी सरकारी विभाग ही सरकार की इस सपने को तोड़ने में मशगूल हैं। तहसील कार्यालय मार्टीनगंज, विकास खंड मार्टीनगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज के सामने सड़क के दूसरी तरफ कूड़े कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है। जिसकी बगल से प्रतिदिन सुबह शाम स्कूली छात्रों का आना जाना लगा रहता है। तहसील, विकास खंड के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की पूरी टीम हमेशा उसी के पास से गुजरती है लेकिन किसी की नजर उसकी तरफ नहीं जाती है। इसकी वजह से छात्रों के अभिभावकों में रोष है। अभिभावक नरसिंह तिवारी, सूर्यनाथ यादव, रामाश्रय यादव, विंध्याचल लाल का कहना है कि सड़क के किनारे के चाय मिठाई की दुकानों के दुकानदार कचरे और अपशिष्ट को विद्यालय की जमीन में सड़क के किनारे फेंकते रहते हैं। जिसकी वजह से बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। अगर इसपर रोक नहीं लगाई गई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें