फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबे लोग, खूब हुई मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों में नए साल के आगमन की खुमारी साफ देखने को मिली। इस दौरान जश्न में डूबे रहे, मधुर गीतों की धुन पर आधी के रात के बाद तक लोग थिरकते रहे। नए साल के आगमन का संकेत होते ही लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और जमकर धमाल मचाया। होटलों में भी नए साल के जश्न की तैयारियां काफी पहले से की गई थी। नववर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर जनपद के लोग जश्न में डूबे रहे। हर कोई अपने तरीके से इसे मनाने की तैयारी में जुटा हुआ था। कहीं डीजे लगाकर युवा मधुर संगीत पर थिरकते देखे गए तो कहीं लोगों ने पार्टी कर नव वर्ष के आगमन का इंतजार किया। नगर के होटल ग्रैंड एसआर में नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके लिए काफी पहले से तैयारियां की गई थी। इसमें भाग लेने के लिए होटल की ओर से टिकट लगाया गया था। लेकिन नए साल के जश्न के आगे लोगों ने धन की परवाह नहीं की। रात को 12 बजे जैसे ही नए वर्ष के आगमन का संकेत हुआ। युवाओं के शोर से पूरा जनपद गूंज उठा। इस दौरान कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी भी हुई। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई भी दी। सोशल मीडिया पर नव वर्ष की शुुभकामना और पुराने वर्ष की विदाई के संदेश तो काफी पहले से ही प्रसारित होने लगे थे। लेकिन जैसे ही रात के 12 बजे शुभकामना संदेशों की बाढ़ सी आ गई। हर कोई अपनी तरीके से शुभकामना देता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें