फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं को छह वर्ष से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पर कार्यरत आशा बहुओं को विगत छह वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा है। अधिकारियों द्वारा उन्हें अनट्रेंड बताकर मानदेय रोक दिया गया लेकिन उनसे कार्य कराया जा रहा है। इस बात को लेकर आशाओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। अझुल देवी, राधिका, बिंद्रावती, सुनीता यादव, रीता आदि आशा बहुओं का कहना है कि 2006 से हम लोग कार्यरत है। 2011-12 तक कार्य का भुगतान बैंक खाते में किया गया। उसके बाद अनट्रेंड बताकर भुगतान बंद कर दिया गया। प्रशिक्षण कराने और मानदेय मिलने के संबंध में अहरौला के स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों के आश्वासन पर हम अनवरत कार्य करती आ रही हैं। इन लोगों द्वारा आश्वासन देकर हम लोगों का शोषण किया जा रहा है। लेकिन अभी तक न तो प्रशिक्षण कराया गया और नहीं मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय न मिलने से आशा बहुएं भुखमरी के कगार पर हैं। कई बार उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसी माह 15 नवंबर को जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को भी अवगत कराया गया। गुहार लगाने के बावजूद अभी तक कोई सुनवाई हुई। आशाओं ने चेतावनी दी है कि अगर हमारा हक नहीं मिला तो हम कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे। डिप्टी सीएमओ डा. परवेज अख्तर का कहना है हमे जांच करने के लिए मिला है जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें