तहबरपुर। सरकार की ओर से चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र तहबरपुर (टीकापुर) में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं की शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सुरक्षा आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला-पुरुष एक रथ के दो पहिये हैं। जब महिलाएं स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनेंगी, स्वरोजगार से जुड़ेंगी तो परिवार खुशहाल होगा। साथ ही देश तरक्की करेगा। इसके बाद ही स्वास्थ्य समाज की स्थापना हो सकेगी। गोष्ठी में शिक्षाक्षेत्र की महिला शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। बीडीओ जनार्दन यादव ने बताया कि स्कूल चलो अभियान, मीना मंच आदि के माध्यम से गांव-गांव जाकर विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, जनधन योजना आदि की जानकारी दी जाएगी। चिकित्सक डा. सुशील अग्रहरी, सौरभ राय, सुधीर सिंह, उमाकांत, सूबेदार यादव, विजय यादव, प्रकाश चन्द्र, देवांशु, उमाकान्त राय सहित उपस्थित थे।