मार्टीनगंज। ब्लाक में कार्यरत कर्मचारियों की ओर से ग्रामीणों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मंगलवार शाम चार बजे बनगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय का घेराव कर धन उगाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की। जमकर नारेबाजी की गई। बीडीओ पीसी राम को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि शौचालय और आवास के नवीन पात्रता सूची में नाम दर्ज कराने की एवज में 500 रुपये की मांग की जा रही है। बीडीओ पीसी राम ने कहा कि किसी को भी किसी तरह का पैसा देने की जरुरत नहीं है। फार्म आनलाइन कहीं से भी भरें। मुख्य कापी कार्यालय में जमा कर दें। शिकायत की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मनप्रीत राजभर, चमेली, चनरमा, तारा, बदामा, चन्दन, कमला सहित अन्य उपस्थित थे।