फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पास मशीन से इस महीने वितरण को बताया असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। आजमगढ़ कोटेदार संघ ने जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम लालगंज प्रियंका प्रदर्शनी को दिया। इसमें कोटेदारों ने इस माह ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरण करना असंभव बताया। महेंद्र यादव ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही ई-पास मशीन से ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण करने का फैसला लिया गया है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों को अभी मशीन चलाने के लिए पूरा प्रशिक्षण नहीं मिला है। ना तो उनको कोई जानकारी है। कोटेदारों ने सरकार द्वारा दी जा रही ई-पास मशीन को प्राप्त तो कर लिया है लेकिन मशीन से इस माह राशन वितरण संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी गांव में आधार कार्ड की फीडिंग सही नहीं हुई है। घर-घर जाकर पहले आधार कार्ड की फीडिंग की जाए जिससे मशीन से वितरण करने में परेशानी ना हो। उचित दर विक्रेताओं को डोर स्टेप डिलीवरी दी जाए। ई-पास मशीन से खाद्यान्न का वितरण करने के लिए एक प्रशिक्षित व्यक्ति की आवश्यकता होगी। इसके लिए 25 हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाए। उचित दर विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाया जाए जो पहले से मांग की जा रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय कुमार राय, अजय सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, रामसेवक यादव, अशोक, बुधिराम, प्रेमा देवी, लालचंद, राज कुमार, राजभर, जिलेदार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें