फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद में गरिमा, राजकुमारी और श्वेता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अग्रसेन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की ओर से सतर्कता जागरूकता संगोष्ठी एवं भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद अग्रवाल और संचालन बैंक के प्रबंधक सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने किया। क्षेत्रीय प्रबंधक चन्द्रप्रकाश राम ने अतिथियों का स्वागत किया। यूबीआई के उप महाप्रबंधक लुकमान अली खान ने सतर्कता के साथ बैकिंग कार्य करने की अपील की। सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। शिब्ली कालेज के सहायक प्राध्यापक डा. वीके सिंह ने कहाकि भ्रष्टाचार हमारे नैतिक पतन का कारण है। भारत भ्रष्टाचार के मामले में दुनिया में 94वें पायदान पर है। प्राचार्या डा. निशा यादव ने नैतिकता पर बल दिया। शशिभूषण और एलपी यादव ने वित्तीय सतर्कता की जानकारी दी। प्रतियोगिता में अग्रसेन महिला महाविद्यालय की गरिमा गुप्ता प्रथम, राजकुमारी प्रजापति द्वितीय और शिब्ली नेशनल कालेज की श्वेता सिंह तृतीय स्थान पर रही। डॉ. गीता सचदेवा, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. इन्दूमती दुबे, परवेज अख्तर, सुनील जायसवाल, विजय गुप्ता, शशि सिंह, अविश श्रीवास्तव, गुरविन्दर सिंह, लाडली वर्मा, संदीप सिंह, बच्चे लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें