आजमगढ़। हिंद सेना दल निषाद सेना ने महाजी देवारा जदीद चिकनहवा ढाला पर बनाए गए अधूरे पुल निर्माण को लेकर अंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना दिया और पुल का निर्माण कराए जाने की जिला प्रशासन से मांग किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। निषाद सेना के संस्थापक अध्यक्ष राम किशुन निषाद ने बताया कि महाजी देवारा जदीद चिकनहवा ढाला पर वर्ष 2008 में पुल निर्माण के लिए काम शुरु हुआ। जिसका निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सक ा। इस पुल निर्माण के लिए आपदा राहत कोष से 34 लाख रुपया निकाला गया लेकिन उसका बंदरबांट कर लिया गया। निषाद समाज के लोगों ने 2014 के लोक सभा और 2017 के विधान सभा चुनाव में इस आशा से भाजपा को वोट दिया कि भाजपा का शासन आने पर पुल का निर्माण हो जाएगा। लेकिन पुल का निर्माण आज तक नहीं कराए जाने से निषाद समाज आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इस पुल की यह हालत है कि कोई भी चार पहिया वाहन न तो जा सकता और न ही आ सकता है। जिला सचिव प्रकाश निषाद ने कहा कि इस आधे-अधूरे पुल निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटाया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धरने की अध्यक्षता निर्मल निषाद ने संचालन प्रेम निषाद ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश निषाद, फूलचंद निषाद, जितई निषाद, दिनकर निषाद, गोविंद निषाद, हीरा निषाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।