फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर में देवांश, सब जूनियर में अक्षत, कंचन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रोड रेस रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता किया गया। इसमें सब जूनियर, जूनियर वर्ग और बालिकाओं की रोड रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल, आनंद मेमोरियल स्कूल, डेनिम सनबीम स्कूल के रोलर स्केटिंग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालक मेें देवांश प्रथम, नेहाल सिंह द्वितीय, हर्षित मोदनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में अक्षत मोदनवाल प्रथम, उत्कर्ष सिंह द्वितीय और करन स्वर्णकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कंचन सोनी प्रथम, श्रेयसी वर्मा द्वितीय और प्राची श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल रही। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर मंगल प्रसाद, अजय मोदनवाल, साजिद रहमान, सुरेश केशरवानी, जय प्रकाश,भोला सेठ, सभासद आनंद देव उपाध्याय, गौतम सेठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें