फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरे में दो कैमरे को बताया तुगलकी फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संगठन की बैठक गुरुवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के सभागार में हुई। इसमें शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा-2019 में वायस रिकार्डिग सहित प्रति कक्ष में दो कैमरे लगाने के निर्देश को तुगलकी फरमान बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार इसके लिए प्रति विद्यालय बजट दे। विद्यालय के पास इतने संसाधन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधकों के सामने विकट समस्या है। कठिनाई पर विचार करते हुए पूर्व की भांति एक ही कैमरे से परीक्षा संपादित कराएं। उम्मीद जताई कि सरकार प्रबंधकों की आर्थिक स्थिति को समझते हुए सहृदय विचार करेगी। प्रधानाचार्य श्याम नरायण सिंह ने कहा कि संकलन केन्द्र अधिकतम तहसील स्तर पर बनाएं जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्र पर होने वाले खर्च की धनराशि बढ़ाने की मांग की। परीक्षार्थीयों की संख्या प्रत्येक कमरों में न्यूनतम 40 करने और कक्ष निरीक्षक दो रखने की मांग की। प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति है। हम अपनी लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे। इसे सरकार मानने के लिए बाध्य होगी। जिला अध्यक्ष रमाकान्त वर्मा ने सभी प्रबंधकों को धन्यवाद दिया। निर्णय लिया कि कुंवर सिंह उद्यान में एकत्रित होकर शुक्रवार सुबह 11 बजे कमिश्नर, जिलाधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन देंगे। बैठक में राम अचल यादव, सीताराम पाण्डेय, बृजभूषण सिंह, संजय राय, उमेश राय, अनिल यादव, राम भुवन यादव, अमित राय आदि तमाम प्रबंधक अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें