फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और शिक्षकों ने उठाई विश्वविद्यालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंच से जनपद के प्रमुख व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने भी विश्वविद्यालय के लिए अपनी आवाज बुलंद किया। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को चौक स्थित संत प्रसाद अग्रवाल के आवास पर व्यापारियों की बैठक हुई। नगर अध्यक्ष संत प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि पिछले 40 से वर्षों से विश्वविद्यालय के लिए तरस रहे लोगों को उम्मीद है कि 14 जुलाई को उनकी यह मांग पूरी होगी। नगर महामंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि जनपदवासी अब विवि के लिए हर तरह के संघर्ष करने के लिए लामबंद हो चुके हैं। युवा नगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जनपद के युवा मोदी जी के जनपद आगमन से उत्साहित हैं कि उनका जनपद में विश्वविद्यालय का सपना जरूर पूरा होगा। अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत करने के लिए हमारा उत्साह कई गुना बढ़ जाएगा यदि उनके आगमन पर जनपद में विश्वविद्यालय की घोषणा हो जाती है। इस मौके पर राहुल गोयल, पीयूष अग्रवाल, प्रमोद सोनकर आदि उपस्थित रहे। वहीं उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हरिऔध नगर स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने आगामी 14 जुलाई को मंच से विवि की घोषणा की मांग की। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जनपद आगमन पर विश्वविद्यालय का सपना पूरा होने की पूरी संभावना है। महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ राज्य सरकार से जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करता है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया था। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय के बिना जनपद का चतुर्दिक विकास नहीं होगा। डा. रविंद्र नाथ राय ने कहा कि जनपदवासी विश्वविद्यालय के लिए कमर कस चुके हैं। इस मौके पर इंद्र कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र राय, ध्रुवमित्र शास्त्री, वशिष्ठ सिंह, रामबिहारी सिंह, मुन्नू यादव, रिजवान, आफताब अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें