आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिले में आगमन के संभावनाओं की पुष्टि हो चुकी है। वह जिले में आ रहे हैं लेकिन यह तय नहीं है कि किस दिन उनका जनपद में आगमन होगा। उनके आगमन की पुष्टि होने के बाद जहां जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जनपद के लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ने लगी हैं। हर कोई अपने-अपने हिसाब से घोषणा होने की उम्मीद लगा रहा है। वैसे अगर अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री 26 मई के बाद किसी भी दिन जनपद में आ सकतेे हैं। मंदुरी हवाई पट्टी के पास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। जैसे-जैसे प्रधानमंत्री के आगमन की पुष्टि हो रही है वैसे-वैसे काफी दिनों से किसी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे संगठनों ने भी अपने आंदोलनों को धार देना शुरू कर दिया है। जनपद में विश्वविद्यालय की मांग काफी पुर-ाी है। जिसके लिए विश्वविद्यालय अभियान की ओर से कई आंदोलन चलाए गए लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए संगठन के लोग एकबार फिर से जनपदवासियों को एकजुट कर प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज को पहुंचाने की फिराक में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर उनसे अपेक्षाओं के बारे में जब हमने छात्र, अधिवक्ता, व्यापारी और शिक्षक से बात किया तो उन्होंने कुछ इस तरह से अपनी अपेक्षाओं का वर्णन किया।