आजमगढ़। फैजाबाद जनपद के शाह गढ़ा शाह ‘रौनाही’ में सोमवार को आयोजित हाजी जुबैर खां मेमोरियल घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश के आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों से आए नामी गिरामी 32 घोड़ों ने भाग लिया। जिसमें सब को पछाड़ते हुए जनपद के छीही गांव निवासी समाजसेवी सलाहुद्दीन का सुल्तान घोड़ा प्रथम स्थान को प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप उसे बाइक सहित 51 हजार रुपया प्राप्त हुआ। बुधवार को सुल्तान जैसे ही गांव पहुंचा घोड़ा मालिक को बधाई देने का तांता लग गया। लोगों ने सुल्तान का जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के बधाई दी। राजेंद्र सिंह उर्फ दीवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजाब, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, सूरत के अलावा अन्य प्रदेशों के घोड़ों ने भाग लिया। इस मौके पर दिलशाद इरशाद, सरदार मनराज सिंह, सुहेल, रेहान, मोहम्मद शमी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद उजैन, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद उमर, नसीम अहमद, परवेज अहमद, हाजी सूबेदार आदि उपस्थित थे।