फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा को पुलिस ने पकड़ा तो लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा होने से हमेशा कस्बे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शनिवार को चौकी इंचार्ज कौशल कुमार पाठक ने दो रिक्शा चालकों को पकड़ लिया। इस पर आक्रोशित ई-रिक्शा चालकों ने कटरा मुहल्ला स्थित चेयरमैन आवास के पास सड़क जाम कर दिया। ई-रिक्शा चालक पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। जानकारी होने पर चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद हाजी अब्दुल मजीद अंसारी ने चौकी प्रभारी से बात किया। चौकी प्रभारी ने ई-रिक्शा चालकों के कारण कस्बे में जाम लगने की बात कही। उनके कहने पर चौकी प्रभारी ने रिक्शा चालकों के लिए कस्बे के मुख्य बाजार में प्रवेश पर समय सीमा निर्धारित किया और कहा कि सभी ई रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर कोई ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पकड़े गए दोनो ई-रिक्शा चालकों को भी छोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें