फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परंपरागंत ढंग से होली का त्यौहार मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। आगामी होली के त्यौहार को लेकर सोमवार को फूलपुर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें नगर वासियों से होली का पर्व परंपरागंत तरीके से शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही होलिका दहन आदि को लेकर जहां कहीं भी विवाद की स्थिति है, उसके बारे में जानकारी कर निस्तारण की बात कहीं गई। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कहीं भी डीजे बजाने की इजाजत नहीं होगी, ऐसे में कोई भी डीजे बनाने की कोशिश न करे। रंग उसी को लगाया जाए जो स्वेच्छा से रंग लगवाने को तैयार हो। किसी के साथ ही जबरदस्ती नहीं की जाए। कोतवाल रामायण सिंह ने कहा कि किसी को भी त्यौहार पर अशांति फैलाने की इजाजत नहीं होगी। इस मौके पर प्रधान पुट्टूर, रोमी, सच्चन राम, लल्ला, केशवर, दयाराम, सचिन, संजय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें