जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को यूपी दिवस मनाए की तैयारियों के बारे में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंगलवार को राहुल प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का आयोजन कर विचार-विर्मश किया जाएगा। उप्र के इतिहास पर चर्चा की जाएगी। जनपद के मुख्य उत्पाद ब्लैक पाटरी, साड़ी आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया। जनपद की विकास योजनाओं पर परिचर्चा होने की बात कही। कार्यक्रम अपराह्न 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, पीडी डीडी शुक्ला और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।