फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा डान क्लब ने सिकठी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर । भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी के नेतृत्व में कस्बे के मुहल्ला पूरारानी स्थित कपूराशाह दीवान की बाग में बुधवार की शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेल उत्सव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अमिलो, नेवादा, रसूलपुर, हैदराबाद, शहीद नगर सहित 12 टीमों ने भाग लिया। उद्घटान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा. पूनम सिंह और जिला महामंत्री बृजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच नेशनल क्लब पूरा सोफी और बाबा डान क्लब हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसमें बाबा डान क्लब हैदराबाद की टीम ने जीत दर्ज किया। इसके बाद हैदराबाद और सिकठी क्लब के बीच फाइनल हुआ। जिसमें बाबा डान क्लब ने सिकठी को 15-12 से हराया। संचालन एमपी इंटर कालेज के प्रवक्ता एहसान अहमद ने किया। इस मौके पर कमलेश मिश्रा, गोपाल, अमीर सिंह, राहुल बरनवाल, हसन नसीम, जावेद अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें