आजमगढ़। मंडल में अवैध और बिना फार्मासिस्ट के चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को फार्मासिस्ट फाउंडेशन ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फार्मासिस्टों ने मंडलायुक्त को बताया कि मंडल में डीएलए आजमगढ़ के संरक्षण में अवैध रुप से बिना फोार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। कई बार जांच हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसके पूर्व जिला अस्पताल के रैन बसेरा में बैठक के बार जन स्वास्थ्य जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, आजमगढ़ जिला फार्मासिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय यादव, जौनपुर अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मऊ अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, जितेंद्र दूबे, संजय सरोज आदि मौजूद रहे।