फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलाघाट की सड़क के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वरिष्ठ साहित्यकार लालसा लाल तरंग ने बताया कि शहर के एलवल मुहल्ला के भोलाघाट की सड़क का निर्माण 2015 में प्रारंभ हुआ। फरवरी 2016 में ही अचानक अधूरा कार्य बंद हो गया। प्रशासन की घोर उपेक्षा के कारण जो आज तक शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने सड़क निर्माण कराए जाने की मांग जिला प्रशासन की। कहा कि नाले की सफाई और टूटी पटिया को बदलने के नाम पर नाले के अगल-बगल खुदाई करके छोड़ दिया गया है। कहा कि नगर पालिका परिषद के ईओ और डीएम को मुहल्ले के लोगों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतवानी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण और नाले की पटियां नहीं लगाई गई तो आने वाले नगर पालिका चुनाव का मुहल्लेवासी बहिष्कार करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें