फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों का दीपावली से पहले सात करोड़ 86 लाख का होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्योत्सव के मौके पर जिले के चार हजार 382 गन्ना किसानों का बकाया भुगतान होगा। किसानों के बैंक खातों में सात करोड़ 86 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। जबकि अभी भी 24 करोड़ रुपये किसानों का बकाया रहेगा जिसे विभाग जल्द ही भुगतान करने की बात कर रहा है। उक्त किसानों का लगभग 64 फीसद भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन

सठियांव मिल ने पेराई सीजन 2020-21 में कुल 74 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपये का गन्ना खरीदा। करीब 1800 किसानों का गन्ना भुगतान अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि किसानों का भुगतान दीपावली से पूर्व हो जाएगा। उन्होंने बताया कि चार हजार 382 किसानों का सात करोड़ 86 लाख रुपये भुगतान किया जाएगा। जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि बाकी के किसानों का भी भुगतान चीनी मिल चालू होने से पहले ही कर दिया जाएगा। किसी भी किसानों का भुगतान नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें