फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

674 ग्राम प्रधानों ने लिया वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यय से ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के नवनिर्वाचित 674 ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शपथ लेकर गांव का समग्र विकास कराने का संकल्प दोहराया। सामान्य शपथ के साथ पहली बार गांव को कोरोना मुक्त रखने, सफाई, दो गज की दूरी का पालन कराने का भी प्रधानों ने शपथ लिया। 329 ग्राम प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे। इस दौरान गांवों के पंचायत भवन, स्कूल आदि पर ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ पंचायत ने शपथ दिलाई। सभी ब्लॉक के बीडीओ वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे। 22 ब्लॉक के 1858 ग्राम पंचायतों के 674 ग्राम प्रधानों ने गांव के बेहतर विकास का संकल्प लिया। इसके अलावा निगरानी समिति का अध्यक्ष होने के नाते ग्राम प्रधानों ने कोविड-19 वायरस से ग्राम पंचायत को बचाने में पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करने, जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालने कराने, मास्क का इस्तेमाल करने और कराने, किसी में प्रारंभित लक्षण धिकने पर जांच और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाओं का प्रयोग कराने की भी शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें