फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोजगार मेले में 635 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को सेवायोजन विभाग की ओर से बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सेवायोजन पोर्टल पर कुल 21 कंपनियों ने प्रतिभाग करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन 15 निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद विभिन्न कंपनियों ने 635 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, राधा कृष्ण, नागेंद्र सिंह, फतेहबहादुर वर्मा, शैलेश कुमार यादव, सुशील कुमार राय, राजनरायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें