फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6304 अभ्यर्थियों ने छोड़ी वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगात्मक परीक्षा-2019 की परीक्षा रविवार को हुई। जिसमें पंजीकृत 10,638 अभ्यर्थियों में 6,304 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 4,334 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस बीच कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 10638 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। 23 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को शुचिता पूर्ण कराने के लिए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया गया ताकि कोई भी परीक्षा में गड़बड़ी न कर सके। एडीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थी को किसी भी तरह का मोबाइल फोन, आइ पैड, पेनड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड कैलकुलेटर, ब्लू टूथ डिवाइस, ईयर फोन, ग्राफ शीट मानचित्र, स्लाइड रूल्स आदि नहीं ले जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें