फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया से आजमगढ़ जेल आए 630 बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बलिया जेल में पानी भर गया है। जिसके चलते वहां की जेल में रखे गए बंदियों को अन्यत्र जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। 630 बंदी बलिया से आजमगढ़ जेल भेज गए है। जेलर विनोद कुमार ने बताया कि बलिया से बंदियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। शाम सात बजे तक तीन बसों से 100 बंदी जिला कारागार में आमद कराए जा चुके थे। जिसमें तीस महिलाएं थी। देर रात तक सभी 630 बंदियों की आमद यहां करा दी जाएगी। आजमगढ़ जेल में वर्तमान में 1600 बंदी है और बलिया के बंदियों के यहां आ जाने के बाद कुल संख्या 2230 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी इंतजाम पूरे है। बंदियों के लिए बैरकों में रहने की जगह बना दी गई है और खानी-पीने आदि की भी पूरी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें