आजमगढ़। 27 भारत रक्षा दल की ओर से बुधवार को चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि उनके हर्रा के चुंगी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पालिका की ओर से उपेक्षित प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। प्रतिमा स्थल की उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन से मांग की कि साफ-सफाई नियमित की जाए। फव्वारे और लाइट को चालू करवाया जाए। इस दौरान आजाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला सचिव निशीथ रंजन तिवारी ने बताया कि चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद विस्मिल व सरदार भगत सिंह सरीखे क्रांतिकारियों के अनन्य साथियों में थे। 1922 में गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन को अचानक बंद कर देने के कारण उनकी विचारधारा में बदलाव आया और वे क्रान्तिकारी गतिविधियों से जुड़ कर हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डूू एवं संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजकिशोर सिंह, आशीष कुमार मिश्रा, प्रदीप मौर्या, सुनील वर्मा, डा. धीर जी श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, अनूप श्रीवास्तव, श्रवण गुप्ता, आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।