फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के कातिलों को मिले सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/मार्टीनगंज। योग मंच की ओर से पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में रोहित यादव के नेतृत्व में कोल बाजबहादुर स्थित मां सिद्धवी चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चों ने जुलूस निकाला। रैली कोल बाजबहादुर से प्रारम्भ होकर नगर पालिका, कुंवर सिंह उद्यान, कलेक्ट्रेट, रोडवेज होते हुये विद्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। योग मंच के रविप्रकाश यादव ने कहाकि पुलवामा आतंकी हमला भारत की आजादी पर दुस्साहस है। भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता को तोड़ने का की कोशिश की गई। आतंकवादी चाहे देश के अंदर हो या देश से बाहर से आए हो एक भी आतंकी जिंदा नहीं बचना चाहिए। प्रधानाचार्य सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने कहाकि भारत के प्रधानमंत्री को आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। धनंजय यादव, दुर्गेश यादव, धीरज गुप्ता, विशाल यादव, चंदन श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद रहे। वहीं, हिन्द सेवा दल निषाद सेना की ओ्र से शोकसभा का आयोजन मेहता पार्क में शनिवार को किया गया। वीर सपूतों के शहादत पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला और राष्ट्रीय ध्वज फूंका गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामवंत निषाद व संचालन अबुशालिम निषाद ने किया। संस्थापक रामकिशुन निषाद, छविराज, लालजी, शिवप्रसाद, प्रेम, दीपचंद, परमानन्द, प्रकाश, दिनकर, राकेश, प्रवेश, विष्णु, साधू, रामनाथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें