आजमगढ़। सीएचसी पर भर्ती एक पीलिया पीड़ित की हालत गुरुवार की शाम ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुरानी बस्ती मुहल्ला निवासीनी 15 वर्षीया मरियम को चार दिनों पूर्व सीएचसी पर लाया गया था जहां जांच में पीलिया की पुष्टि होने पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। गुरुवार की शाम उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं गुरुवार को एक और पीलिया मरीज भी सामने आया है। पुरानी बस्ती निवासीनी 17 वर्षीया खुशबू में भी पीलिया के लक्षण पाए गए है। उसे भी इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कर लिया गया था। इसे भी देर शाम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अब्दुल अजीज ने बताया कि मरियम और खुशबू की हालत में सुधार न होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।