फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण करा कर सरकारी धन का हो रहा गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में स्वच्छता के नाम पर खुला खेल किया जा रहा है। निर्माण कार्यो में मानक की अनदेखी कर घटिया निर्माण करा कर सरकारी धन का गोलमाल हो रहा है। यह शिकायत मंगलवार को समाधान दिवस पर जावेद आजमी ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में किया। जिस पर एसडीएम ने तीन सदस्यी टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है। एसडीएम सदर को दिए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता जावेद आजमी ने बताया कि नपा मुबारकपुर क्षेत्र को स्वच्छता मिशन के तहत ओडीएफ घोषित कर दिया गया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि आज भी हजारों की संख्या में लोग खुले में शौच कर रहे है। वहीं नपा क्षेत्र में जो भी निर्माण कराय कराए जा रहे है उसमें मानक की जम कर अनदेखी की जा रही है। नाला निर्माण कार्य में बालू सिमेंट का प्रयोग 1/15 के अनुपात में किया जा रहा है। वहीं जो ईंट लगाई जा रही है वह भी काफी घटिया क्वालिटी का प्रयोग हो रहा है। इतना ही नहीं नगर क्षेत्र में जगह-जगह डस्टबिन रखवाया गया था जो लगने के साथ ही गायब हो चुके है। वहीं इन कूड़ेदान की खरीद में भी सरकारी धन का बंदरबाट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें