सठियांव के नवसृजित गांव सोनावर में 13 साल में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम के निर्देश पर बुधवार को गठित टीम जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अर्जुन सिह के नेतृत्व में गांव पहुंची। इस दौरान टीम पूर्व प्रधान के कार्यों को छोड़ वर्तमान के कार्यकाल की जांच करने लगे, इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। 2015 में ग्रामसभा सोनावर बनी। गांव के शीतल सिह, सन्तोष, महेंद्र आदि ने वर्ष 2005 से 2010 और 2010 से 2015 और वर्तमान ग्राम प्रधान की ओर से मनरेगा के नाम पर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की थी। ग्राम उद्योग अधिकारी अर्जुन सिह, सेक्रेटरी रामप्रवेश, जेई लोकेंद्र प्रजापति बुधवार को सोनावर गांव में जांच के लिए पहुंचे। शिकायत बिंदु को छोड़ जांच ीक जाने लगीष ग्रामीण लालमोहन गिरी, श्याम गिरी, जनार्दन, अमरदीप, प्रकाश, विनोद, गोपाल आदि ने विरोध कर दिया। ग्राम उद्योग अधिकारी अर्जुन सिह ने कहा कि पूर्व प्रधानो के विकास कार्यों के अभिलेख ब्लाक से नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ता भी पूर्व प्रधानों के कार्यों की जांच नहीं चाहते हैं। इसलिए वर्तमान प्रधान रजनीकांत के विकास कार्यों की जांच की जा रही है।