फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम ने 1100 बच्चों के दांतों का किया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। प्राकर्तिक तत्वों और 13 आयुर्वेदिक तत्वों से भरपूर डाबर रेड टूथ पेस्ट ने उत्तर भारत के 45 जिलों के 1100 स्कूलों में एक अनोखे ओरल हाईजीन सेशन से धूम मचाई हुई है। इस क्रम में बुधवार को अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से सठियांव क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर और दीपांजलि पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार की सुबह चिकित्सकों की टीम दीपांजलि पब्लिक स्कूल सठियांव पहुंची। टीम ने स्कूल के 500 बच्चों के दांतों की जांचकर डाबर रेड टूूथ पेस्ट का वितरण किया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर सठियांव पहुंची। जहां टीम ने 600 बच्चों के दांतों का परीक्षण कर उनमें मंजन का वितरण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्रों को उनके दांत से संबंधित सात प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने के उपाय बताया। विशेषज्ञ चिकित्सक डा. मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का मकसद ओरल हाईजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाना है। उन्हें सही ओरल केयर के तरीके, सही प्रकार से ब्रश करना और दांतों की बिमारियों से बचाना है। आजकल की बदलती संस्कृति में कैविटी जैसी समस्याएं होना आम है, इस कैंपेन का मुख्य मकसद देश में, खासतौर से स्कूली बच्चों, की दांतों की समस्या से निजात दिलाना है। इसके अलावा आयुर्वेदिक विधियों और तौर-तरीके से भी दांतों की परेशानियों से बचा से जा सकता है। इसके लिए डाबर रेड टूथपेस्ट की आयुर्वेदिक प्रभावकारिता न केवल तकनीकों द्वारा सिद्ध हुई है बल्कि अरबों भारतीयों ने इसे अन्य टूथपेस्ट के मुकाबले बेहतर माना है। इस मौके पर दीपा राय, दुर्गाशंकर तिवारी, शशिकांत तिवारी, सोनू यादव, रणधीर चौहान, रामजनम तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें