मेजवां। आने वाले दिनों में कोहरे के प्रकोप को देखते हुए रेल परिचालन ने कैफियात अप और डाउन ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से आजमगढ़ आने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12226) 19 दिसंबर से 13 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को दिल्ली से नहीं चलेगी। इसी तरह 20 दिसंबर से 14 फरवरी 2019 प्रत्येक गुरुवार को कैफियात एक्सप्रेस (12225) आजमगढ़ से दिल्ली के लिए नहीं चलेगी। अधिक कोहरा पड़ने की संभवना को देखते हुए कैफियात के चलने पर रोक लगा दी गई है।