फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधन का 48 हजार क्विंटल गन्ना पेराई का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव ने गुरुवार को 48 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करने का दावा किया है। मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने बताया कि 10.04 लाख क्विंटल गन्ने की सप्लाई पर्ची जारी हो चुकी है। सबकुछ ठीक रहा तो शुक्रवार से मिल में चीनी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। चीनी मिल सठियांव की ओर से वर्ष 2018-19 में गन्ना आपूर्ति के लिए इस बार मिल गेट को छोड़कर कुल 38 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें देवारा जदीद, सहादतगंज, फुलवरिया, बूढ़नपुर, छितैनी, लोहरा, अतरैठ, माहुल, पवई, असलाई, सहदेवगंज आदि शामिल हैं। सीसीओ के मुताबिक 30 क्रय केंद्र का गन्ना मिल में पहुंच चुका है। शेष आठ जिसमें खलीफतपुर, बजरंग, बदलापुर, पिंडरा आदि तैयार तो हैं, लेकिन इन सेंटरो पर किसानों का गन्ना नहीं पहुंचा है। मिल गेट पर गन्ने की आवक कम होने से प्रबंधन के माथे पर चिंता है। वहीं किसानों की ओर से गन्ना सप्लाई न करने के पीछे छिलाई की समस्या बताई जा रही है। इसके चलते मिल नो केन में बंद भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें