फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पर गिरी गाज, भेजे गए मूल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद पर कार्यरत महेंद्र यादव पर आखिरकार गाज गिर ही गई। विभिन्न शिक्षक नेताओं व संगठनों द्वारा उनके खिलाफ शिकायत की गई थी। इस पर शासन ने उन्हें जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद से हटाते हुए उनके मूल विभाग में भेज दिया है। शिक्षा परियोजना परिषद के सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अंत जिले में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा का पद सृजित है। इस पर आयुर्वेदिक सेवाएं विभाग के महेंद्र यादव की प्रतिनियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई थी। महेंद्र प्रसाद के खिलाफ लगातार अनियमितता की शिकायत सामने आ रही थी। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी समेत कई अन्य शिक्षक संगठनों ने भी उनकी शिकायत शासन से की थी। इस पर प्रभारी अपर परियोजना निदेशक/मुख्य वित्त एवं लेखा अश्वनी कुमार सिंह ने महेंद्र यादव को जिला समन्वयक पद से हटाने का निर्देश दिया है। अपने आदेश में उन्होंने महेंद्र यादव को उनके मूल विभाग आयुर्वेदिक सेवाएं में प्रत्यावर्तित करते हुए तत्काल मूल विभाग में सेवा देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पटल का सारा कार्य बेसिक शिक्षाधिकारी को हस्तगत करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें