आजमगढ़। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में और बजरंग दल के नेतृत्व में अयोध्या की कारसेवा में शहीद हुए कारसेवकों की याद में हुतात्मा दिवस के अवसर पर दधीचि रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को ब्लड बैंक पर किया गया। जिसमें 103 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि किसी भी हिंदू की मौत खून की कमी से नहीं होने देंगे। रक्त शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में विभाग संयोजक गौरव रघुवंशी, जिला संयोजक आशुतोष पांडेय, सह संयोजक अरविंद मोदनवाल, नगर संयोजक सूरज निषाद, अमित लता सिंह का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर राधामोहन गोयल, अशोक अग्रवाल, रामकृष्ण मिश्र, अंकित संजय, अजीत, राजू, शिवम, अवनीश, शशांक तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।