फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराइयों की नाश करने की प्रेरणा देता है विजयादशमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिकांश विद्यालयों में दशहरे की छुट्टी से पहले मंगलवार को दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई के जीत के मायने भी बच्चों को समझाए गए। करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में विजयादशमी और नवरात्रि का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्नों ने रंगमचीय अभिनय किया। राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में झांकी प्रस्तुत की। छात्राओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘रावण-वध‘ के दृश्य का मंचन भी किया गया। समापन पर श्रीराम दरबार की आरती भी की गई। प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी का उत्सव हमें बुराइयों की नाश करने की प्रेरणा देता है। प्रधानाचार्य विधान तिवारी, स्वाति अग्रवाल, मधु पाठक, सपना सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्रायो वर्ल्ड एकेडमी के प्रांगण में विजयादशमी का पावन पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। नौवीं की छात्राओं ने दुर्गाजी के नव रूपों की झांकियां प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्या डा. रेनू सिंह ने कहा कि दुर्गाजी शक्ति की प्रतीक हैं। मुकेरीगंज स्थित द आइरिस स्कूल में दशहरे का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। बच्चों ने डांडिया नृत्य और रामायण पर आधारित पिक्चर देखकर दशहरा पर्व का महत्व जाना। मैनेजिंग डायरेक्टर अमित खेतान, मनोज खेतान, राजीव खेतान, शीला देवी खेतान, नैना रूंगटा, निधि अग्रवाल, रूपाली श्रीवास्तव और प्रिया मिश्रा उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें