आजमगढ़। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन की बैठक शनिवार को हाइडिल कालोनी में यूनियन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद मुनव्वर अली की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेश और सरकार के आदेश के बावजूद ठेकेदार संविदा कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान आरटीजीएस के माध्याम से उनके खातों में नहीं कर रहे है। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में कराए जाने और ईपीएफ, ईएसआई की कटौती सुनिश्चित कर श्रमिकों का संपूर्ण भुगतान किए जाने की मांग अधिशासी अभियंता से किया है। संगठन ने चेतावनी दी है अगर संविदा कर्मचारियों के वेतन का भुगतान और ठेकेदारों द्वारा अगर उनका उत्पीडन बंद नहीं किया गया और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में धर्मू प्रसाद यादव, जीता यादव, बृजेश यादव, राजनाथ सिंह, उमाशंकर गिरी, कतवारु राम, कमलधारी गोंड़, शिवानंद प्रजापति, पंकज आदि उपस्थित रहे।