फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में किया लाभार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिकाडीह के प्राथमिक विद्यालय बहरीपुर में शुक्रवार को ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। ग्राम विकास अधिकारी लालबहादुर यादव ने लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई और लाभार्थी परक योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पेंशन, राशनकार्ड, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आदि के लिए लाभार्थियों का चयन हुआ। गांवों में साफ-सफाई पर ध्यान देने और खुले में शौच न करने की अपील की गई। अध्यक्षता प्रधान हरेंद्र सिंह, संचालन जियाउद्दीन ने की। मुराली, रामू, सेवाती, दुर्गविजय, लौटन राम, तूफानी, सुखदेव, अनिल, दिलशाद, गुड्डू, संजय, खैरुन आदि लोग उपस्थित थे। वहीं, फूलपुर के खेतापट्टी गांव में खुली बैठक प्रधान मनीष सिंह की अध्यक्षता में हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार यादव ने आवास पूर्ण न करने वाले पात्रों को हिदायत दी। आवास पूर्ण न करने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अशोक सिंह, आनन्द, रामजतन, सुनील सिंह, साबित्री, शीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें