फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी हो या योगी, अब आप ही हमारा परिवार है

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी हो या योगी, हमारा कोई नहीं। आप ही हमारा परिवार हो और आप के सपने ही हमारे सपने हैं, जिन्हें हम मिल कर साकार करेंगे। अपने और सीएम योगी के बारे में यह बात कह कर पीएम मोदी ने जनता को यह बताने का प्रयास किया कि हमारे आगे-पीछे कोई नहीं है। हम खाली हाथ आये हैं और खाली हाथ ही चले जायेंगे। हमें तो सिर्फ देश और देश वासियों से मतलब है। अब देश की जनता ही उनका परिवार है और इनके सपनों को साकार करना ही उनका का लक्ष्य है। पीएम के संबोधन के पहले सीएम योगी ने भी कुछ ऐसी ही बात अपने भाषण में कहीं थी। उन्होंने कहा था कि किसी एक जाति धर्म नहीं बल्कि सभी का विकास करना भाजपा और पीएम मोदी का सपना है, जिसे साकार करने में उत्तर प्रदेश की सरकार जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चार साल हो गये लेकिन पीएम क्या इस सरकार के एक मंत्री पर भी अब तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा, जो बड़ी बात है। जबकि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल की बात की जाये तो कोई भी सरकार रही हो उसके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के दाग आज भी लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें