फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आंदोलित हुए बीएसएनएल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलित बीएसएनएल कर्मचारियों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती है तो वे 24 जुलाई से हड़ताल पर चले जायेंगे। इस हड़ताल में बीएसएनएल के सभी यूनियन से जुड़े कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हम तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित है। कई बार लिखित रूप में सरकार को मांगों से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने तीसरे संशोधित वेतनमान को तत्काल लागू किये जाने, बीएसएनएल को 4 जी स्पेक्ट्रम दिये जाने और तात्कालिक वेतन के आधार पर पेंशन सहयोग लेने का नियम भी लागू किये जाने की मांग किया। उक्त मांग पूरी न होने पर 24 से हड़ताल शुरू हो जायेगी और बीएसएनएल के सभी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन और भूखहड़ताल किया जायेगा। धरने को अवनीश सिंह और हरिदरश राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजाराम, धर्मेंद्र, अरविंद, गुलाब, रामफेर, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरालाल, गौरव, प्रथमानंद, पंचानंद राजपति, किसमती, तौफिक, अरमजीत, चंद्रसेन, संतोष समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें