फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम ने अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 जुलाई को मंदुरी हवाई पट्टी पर आने का प्रोटोकाल मिलते ही सोमवार को जिला प्रशासन हरकत में आ गया। देर शाम जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जिलाधिकारी ने बताया। जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा सुविधाओं से युक्त कुशल डाक्टरों की टीम और एंबुलेंस आदि का प्रबंध करें। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल से कहा कि हवाई पट्टी मंदुरी पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर पानी के टैंकर की व्यवस्था और हवाई पट्टी पर पानी के छिड़काव के लिए पानी के टैंकर और हवाई पट्टी पर सफाई के लिए सफाई कर्मी कलई कराने के लिए चूना आदि की व्यवस्था करें। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और उनके आसपास की सफाई संबंधित कर्मियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तैनाती स्थल और कार्य स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार व्यवस्था करें। इसके किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. संजय कुमार, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें